जापान। टोक्यो ओलंपिक में दीपिका कुमारी का सफर समाप्त हो गया। उसका निशाना चूक गया। क्वार्टर फाइनल में उसे दक्षिण कोरिया के आन सान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराकर उम्मीद जगाई।
तीरंदाजी में भारत का पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। क्वार्टर फाइनल में झारखंड की दीपिका कुमारी को दक्षिण कोरियाई आन सान ने 0-6 से मात दी। उसने अच्छी शुरुआत की थी। हालांकि पदक तक पहुंचने से पहले ही उसका निशाना चूक गया।
उधर, भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को हरा दिया। इससे उसके क्वार्टर फाइनल के रास्ते खुल गये हैं। मैच के अंतिम क्षणों में एकमात्र गोल के बूते भारत ने अपनी उम्मीदें जिंदा रखी है। यह ओलिंपिक में रानी रामपाल की टीम की पहली जीत भी है। अब क्वार्टर फाइनल के रास्ते भी खुले हैं। भारत को अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।