मनरेगा आयुक्‍त बनीं राजेश्‍वर बी, कई आईएएस का तबादला, कुछ को अतिरिक्‍त प्रभार

झारखंड
Spread the love

रांची। दुमका की पूर्व उपायुक्‍त राजेश्‍वरी बी को मनरेगा आयुक्‍त बनाया गया है। इसके साथ ही, झारखंड सरकार ने कई आईएएस का तबादला कर दिया है। कुछ को अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 7 जुलाई को जारी कर दिया।

ये है पूरी सूची

अपर सचिव (वाणिज्य कर विभाग) के पद पर पदस्थापित मोती जॉर्ज लकड़ा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अपर कार्मिक सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

श्रीमती राजेश्वरी बी को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। और प्रबंध निदेशक, झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लि का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उसे विलोपित करते हुए अगले आदेश तक उन्‍हें मनरेगा आयुक्त के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

अपर सचिव (खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग) के पद पर पदस्थापित शांतनु कुमार अग्रहरी को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक नागरिक सुरक्षा आयुक्त के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

उप विकास आयुक्त (कोडरमा) के पद से प्रभारमुक्त श्रीमती आर रॉनीटा को अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक (झारखंड पर्यटन विकास निगम) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी (गिरिडीह) के पद पर पदस्थापित सुश्री प्रेरणा दीक्षित को आयडा के क्षेत्रीय निदेशक से हटाकर संयुक्त सचिव (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।