
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों की पोस्टिंग कर दी है। कुछ के ट्रांसफर आदेश को रद्द कर दिया गया है। इसका आदेश राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि वैसे पदाधिकारी जिनके पद पर किसी अधिकारी की पोस्टिंग की गई है, हालांकि उनका कहीं पदस्थापन नहीं हुआ है, वे विभाग में अपना योगदान देंगे।
इन अफसरों का हुआ तबादला
श्रीमती सीमा सिंह (जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जमशेदपुर) को स्थानांतरित करते हुए विशेष विनियमन पदाधिकारी, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
मनीन्द्र भगत (अंचल अधिकारी, मोहनपुर, देवघर) को स्थानांतरित करते हुए सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
राजेश कुमार सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, धनबाद के पद पर यथावत बने रहेंगे।
विनय प्रकाश तिग्गा अंचल अधिकारी, पीरटांड, गिरिडीह के पद पर यथावत बने रहेंगे।
मिथिलेश कुमार चौधरी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, धनबाद के पद पर यथावत बने रहेंगे।
सहदेव मेहरा जिला अवर निबंधक, गिरिडीह के पद पर यथावत बने रहेंगे।
वैभव मणी त्रिपाठी (जिला अवर निबंधक, कोडरमा) को अवर निबंधक, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है।