
रांची। झारखंड से बड़ी खबर आ रही है। झारखंड विधानसभा और हाई कोर्ट में हुई अनियमितताओं की जांच एसीबी करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनिर्मित झारखंड विधानसभा और झारखंड उच्च न्यायालय के निर्माण कार्य में बरती गई वित्तीय अनियमितता की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से कराने का आदेश दिया है।