अनिल बेदाग
मुंबई। वैश्विक महामारी कोविंड के चलते कई फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्में ओटीटी पर रिलीज करनी पड़ रही हैं। विवान शाह और जोया अफरोज अभिनीत फिल्म ‘कबाड़ द क्वाइन’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म एम एक्स प्लेयर पर प्रदर्शित होगी।
वरदराज स्वामी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कबाड़ द क्वाइन’ में मुख्य भूमिका में विवान शाह और जोया अफरोज हैं। अतुल श्रीवास्तव, अभिषेक बजाज, इमरान हसनी, भगवान तिवारी, यशश्री मसूरकर शहजाद अहमद भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म पैसे की ह्यूमन साइकोलॉजी है, जो लव, रोमांस, छल, फरेब कई तरह की भावनाओं को बयां करती है।
एमबी एन एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता बब्बन नेगी और मीरा नेगी हैं। सह निर्माता दीपक प्रजापत हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद संयुक्त रूप से शहजाद अहमद और वरदराज स्वामी के हैं। संगीत संदेश शांडिल्य ने दिया है। फिल्म 17 मई को रिलीज होगी।

निर्देशक वरदराज स्वामी ने कहा कि इस फिल्म का मुख्य आकर्षण विवान शाह हैं। आज के समय में एक निर्देशक को विवान शाह जैसा अभिनेता मिलना बहुत ही सुखद संयोग हैं। एक कलाकार का ऐसे परिवार में जन्म हुआ हैं, जहां अभिनय और कला की बातें माता पिता के रोज की जिंदगी का हिस्सा होती हैं। विवान शाह ने खुद को साबित किया है।
अभिनेता विवान शाह ने कहा कि ‘एक कबाड़ी वाले का किरदार निभाना बहुत खास रहा। हम सब ने अपने रोजमर्रा के जीवन में सड़क पर हाथ गाड़ी खींचने वालों को देखा है। यह बहुत सामान्य लगता है, पर ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। निर्देशक वरदराज स्वामी और लेखक शहजाद अहमद ने मुझे एक कबड्डीवाले की बारीकियों को समझने और अपनाने में बहुत सहायता की।