
रांची । झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले 24 घंटे में कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है। रांची के एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।
इन जिलों में गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। अन्य भागों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
इन जिलों में बारिश संभव
मौसम विभाग के मुताबिक 26 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ रह सकता है।
21 नवंबर को तापमान
रांची
अधिकतम : 24.8
न्यूनतम : 17.6
जमशेदपुर
अधिकतम : 26.6
न्यूनतम : 21.3
डालटनगंज
अधिकतम : 26.6
न्यूनतम : 17.9
22 नवंबर को तापमान
रांची
अधिकतम : 25.7
न्यूनतम : 11.7
जमशेदपुर
अधिकतम : 27.4
न्यूनतम : 16.4
डालटनगंज
अधिकतम : 26.7
न्यूनतम : 14.5
(नोट : आंकड़े एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के हैं)