प्रेम कुमार मिश्रा
गया । जिले के गुरुआ प्रखंड के दुर्वासा नगरी भूरहा समेत कई जगहों पर छठ व्रतियों के बीच समाजसेवी प्रिंस कुमार ने सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बताया है हिन्दू धर्म में कार्तिक मास के शुक्लपक्ष चतुर्थ तिथि को नहाय खाय से महान पर्व छठ शुरू हो गया। आज छठ व्रतियों ने स्नान कर विधिवत भोजन किया।
गुरुवार को खरना का प्रसाद वितरण किया जाएगा। शुक्रवार को संध्या भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा। शनिवार की सुबह अर्घ्य देकर विधिवत पूजा अर्चना कर पारण किया जाएगा। उन्होंने छठ व्रतियों को सूप, नारियल सहित फल का वितरण। इस अवसर पर कई लोग मौजूद थे।