
रांची। ICAI रांची शाखा की ओर से होटल रेडिसन ब्लू में शनिवार को “बियॉन्ड द बैलेंस शीट” विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ। इसमें 130 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने हिस्सा लिया।
शाखा अध्यक्ष सीए अनीश जैन ने कहा कि आज CA की भूमिका सिर्फ कराधान और ऑडिट तक सीमित नहीं है, बल्कि वे वित्तीय बाजारों के भी विशेषज्ञ के रूप में उभर रहे हैं। सीए को क्लाइंट्स को समग्र वित्तीय समाधान देना चाहिए।
तकनीकी सत्रों में वीकैप मनी और आदित्य बिड़ला ग्रुप के विशेषज्ञों सीए विकास रंजन सहाय, रोहित आर. सुरेश, सन्नी भवनानी और रणविजय सिंह ने बिजनेस निरंतरता जोखिम, उत्तराधिकार योजना, कर्मचारी प्रबंधन, कर-प्रभावी धन हस्तांतरण और सेवानिवृत्ति योजना पर व्यावहारिक सुझाव दिए।
कार्यक्रम का संचालन सीए आयुषी अग्रवाल ने किया। धन्यवाद कोषाध्यक्ष सीए हरेंदर भारती ने दिया।

