रांची। प्राइवेट स्कूल कक्षा-11वीं (शैक्षणिक सत्र 2027-28) में नामांकन के लिए अग्रिम आवेदन और रजिस्ट्रेशन शुल्क वसूल रहे हैं। इसे लेकर झारखंड अभिभावक संघ ने शिकायत की थी। इसपर रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने संज्ञान लिया। जांच के आदेश दिए हैं। तीन दिनों के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है।
क्या है मामला
झारखंड अभिभावक संघ ने 21 नवंबर 2026 को शिकायत पत्र सौंपकर कक्षा-11वीं में नामांकन के लिए अग्रिम आवेदन और 2,000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क वसूलने के नाम पर छात्रों पर मानसिक दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया था। खासकर डोरंडा स्थित जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली का उल्लेख किया था।
प्रशासनिक निर्देश
बोर्ड परीक्षा से पहले कक्षा-11वीं के लिए आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, शुल्क की वैधता और औचित्य पर स्थिति स्पष्ट करते हुए तीन दिनों के भीतर डीईओ कार्यालय में पक्ष प्रस्तुत करना होगा।
जांच प्रतिवेदन दें
जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारियों और अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शिकायत के आलोक में अपने क्षेत्राधीन निजी विद्यालयों का निरीक्षण करें। एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन (रिपोर्ट) कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

