पिठोरिया में कोयला लदे ट्रक की तेज रफ्तार से स्कूटी सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

झारखंड
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। पिठोरिया-पतरातू रोड पर राढ़हा मोड़ के पास मंगलवार देर रात कोयला लदे वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार बबलू सिंह खरवार (32) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ स्कूटी पर सवार सिकंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के बटुका गांव निवासी बबलू सिंह खरवार, पिता कंदरू सिंह खरवार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बबलू सिंह अपने दोस्त सिकंदर सिंह के साथ रांची से स्कूटी (जेएच 24 एच- 4694) पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान राढ़हा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे कोयला लदे वाहन (सीजी 07ए डब्ल्यू- 9388) ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बबलू सिंह की मौत हो गई, जबकि सिकंदर सिंह घायल हो गया।

घटना के बाद कोयला लदा वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना प्रभारी सहाबीर उरांव अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *