वृद्धाश्रम की अनोखी लव स्‍टोरी, 75 साल के कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना करेंगे शादी

अन्य राज्य देश
Spread the love

मंडी। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के दयोली स्थित वृद्धाश्रम ‘अपना घर’ से अनोखी लव स्‍टोरी सामने आई है। यहां रहने वाले 75 वर्षीय कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना ने जीवन के इस पड़ाव पर एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला किया है। दोनों पहले बिलासपुर में 25 नवंबर को कोर्ट मैरिज करेंगे। इसके बाद वृद्धाश्रम में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे।

मंडी जिले के जंजैहली क्षेत्र के थुनाग गांव निवासी कन्हैया लाल पेशे से किसान थे। संतान नहीं होने और पत्नी के निधन के बाद उन्होंने अपनी जमीन भाइयों के नाम कर दी थी। बाद में पारिवारिक उपेक्षा के कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा। कुछ समय जंगल की एक गुफा में बिताने के बाद वर्ष 2022 में उन्हें दयोली वृद्धाश्रम में सहारा मिला।

वहीं, मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली सबीना हिमाचल घूमने आई थीं। रास्ता भटक जाने के कारण शिमला के मशोबरा इलाके में लावारिस हालत में मिली थीं। पुलिस ने उन्हें मशोबरा स्थित नारी निकेतन पहुंचाया, जहां करीब चार साल रहने के बाद 2025 में उन्हें बिलासपुर के ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम भेजा गया।

वृद्धाश्रम में साथ रहते हुए दोनों एक-दूसरे के दुख-दर्द के साथी बन गए और रोजमर्रा के कामों में एक-दूसरे की मदद करने लगे। धीरे-धीरे उनकी यह दोस्ती गहरे लगाव में बदल गई, जिसके बाद दोनों ने आश्रम के संस्थापक अधिवक्ता प्रकाश बंसल के सामने शादी करने की इच्छा जताई।

प्रबंधन ने भी उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए विवाह की पूरी व्यवस्था की। बंसल के अनुसार, यह इस वृद्धाश्रम के दो निवासियों के बीच होने वाला पहला विवाह है। शादी के बाद नवविवाहित दंपति नालागढ़ स्थित एक नए वृद्धाश्रम में शिफ्ट होंगे, जहां उनके साथ रहने की व्यवस्था की गई है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *