- शिक्षा और बाल अधिकारों पर हुआ संवाद
रांची। विश्व बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में यूनिसेफ (UNICEF) के 10 बाल पत्रकारों ने मुलाकात की। इस दौरान बाल पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने सपनों, भविष्य की आकांक्षाओं और अपने स्कूलों व समुदायों में लाए गए सकारात्मक बदलावों के अनुभव साझा किए।
मुख्यमंत्री ने भी बच्चों के सवालों का बेहद आत्मीयता और सहजता से जवाब देते हुए राज्य में स्कूली शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
संवाद के दौरान बाल पत्रकारों ने बताया कि किस तरह उन्होंने अपने स्तर पर पहल कर बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने में भूमिका निभाई है। इसके अलावा, उन्होंने स्कूल से ड्रॉप आउट हो चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, गैर-संचारी रोगों से बचाव, स्वस्थ खानपान और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर विषयों पर जन-जागरूकता फैलाने के अपने अनुभवों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने बच्चों की जागरूकता और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे झारखंड के भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी आवाज को सुना जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा:
शिक्षा में सुधार: सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय’ संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने के लिए समीक्षा कर समाधान निकाला जाएगा।
पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकारी स्कूलों में खेल सामग्री उपलब्ध कराने और पंचायत स्तर पर खेल मैदान बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, जिला स्तर पर पुस्तकालयों का निर्माण भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बाल विवाह को कानूनी अपराध और प्रकृति के विरुद्ध बताते हुए सही उम्र में विवाह करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को अपने क्षेत्र के स्कूलों में एक दिन बिताकर छात्रों से संवाद करने का निर्देश दिया गया है, वहीं स्कूलों में माहवारी जागरूकता अभियान चलाकर मुफ्त सैनेटरी पैड भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर UNICEF झारखंड की प्रमुख डॉ. कनीनिका मित्र ने कहा कि बच्चों को केवल योजनाओं का लाभार्थी मानने के बजाय उनके जीवन को प्रभावित करने वाले निर्णयों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
बाल पत्रकार कार्यक्रम इस बात का जीवंत प्रमाण है कि सही मंच मिलने पर बच्चे समाज में व्यापक बदलाव ला सकते हैं। वहीं, यूनिसेफ की कम्यूनिकेशन स्पेशलिस्ट सुश्री आस्था अलंग ने कहा कि गरीबी और लैंगिक असमानता जैसी चुनौतियों से पार पाने के लिए बच्चों में निवेश करना पूरे समाज के बेहतर भविष्य की नींव रखता है।
इस कार्यक्रम में बाल पत्रकार सोनू उरांव, खुशबू कुमारी, तनु कुमारी, सोफिया नुजहत, प्रियांशी बरदियार, सूरज प्रताप सिंह, पल्लवी कुमारी, साक्षी कुमारी, पंकज कुमार और प्रियांशी कुमारी शामिल हुए। इनके साथ एनबीजेके की सुष्मिता भट्टाचार्य और विवेक कुमार भी उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

