देहरादून। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर ज़िले में शादी के बाद दूल्हे और परिवार के सदस्यों समेत पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (एवीए) की पहल पह हुई। ये दोनों संस्थाएं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) की सहयोगी हैं।
शादी 18 नवंबर को जिंले के गदरपुर ब्लॉक में हुई। दोनों परिवार एक ही गांव के हैं। आईएसडी को जैसे ही लड़की की शादी की सूचना मिली, तो उसने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को खबर दी। यहां 16 साल की एक नाबालिग लड़की की शादी 25 साल के युवक से कर दी गई थी।
सूचना मिलते ही प्रशासन के साथ इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेवलपमेंट और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की संयुक्त टीम 18 नवंबर की देर रात गांव पहुंची। वहां लड़की के घर पर शादी हो चुकी थी। इस प्रकरण में टीम ने सक्रियता से बाल विवाह कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई किया। लड़की को बचाकर वन स्टॉप सेंटर भेजा गया और दूल्हे पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई जारी है।
बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 की धारा 9, 10 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेवलपमेंट की प्रोजेक्ट डायरेक्टर बिंदुवासिनी ने कहा, कि बाल विवाह अपराध है और परंपरा या सामाजिक रीति-रिवाज के नाम पर कोई भी परिवार इस अपराध को सही नहीं ठहरा सकता। जब किसी नाबालिग लड़की की शादी की जाती है, तब उसके अधिकारों का हनन होता है।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

