लखनऊ। लखनऊ की जिला जेल में बंद एक 30 वर्षीय विचाराधीन कैदी ने गुरुवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अवनीश जायसवाल उर्फ देव के रूप में हुई है। वह अपनी 24 वर्षीय प्रेमिका समरीन की मौत के मामले में पिछले एक महीने से जेल में बंद था।
अवनीश का शव जेल के बाथरूम में तौलिये के फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और लापरवाही के आरोप में एक जेल वार्डर को निलंबित कर दिया गया है।
जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी के अनुसार, अवनीश 15 अक्टूबर को एसीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। जेल में आने के बाद से ही वह गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में था। उसने अपने साथी कैदियों को भी बताया था कि वह अपनी प्रेमिका समरीन की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रहा है।
जेल के भीतर हुई इस आत्महत्या के बाद सुरक्षा और निगरानी में चूक को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीजी (कारागार) पीसी मीणा ने ड्यूटी में कथित लापरवाही बरतने के आरोप में जेल वार्डर और बैरक प्रभारी हरिओम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
अन्य कर्मियों पर भी कार्रवाई: इसके अलावा, हेड जेल वार्डर देव प्रकाश सिंह, उदय नारायण और दीपेंद्र सिंह के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है।
यह पूरा विवाद 12 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जब लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित एक होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन (24) की मौत हो गई थी। घटना के समय समरीन होटल में अवनीश के साथ ही रुकी हुई थी।
समरीन के परिजनों ने अवनीश पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया था। परिवार का दावा था कि अवनीश समरीन पर शादी करने का दबाव बना रहा था। जब उसने इनकार किया, तब अवनीश ने उसे 10वीं मंजिल से धक्का दे दिया।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि घटना के तुरंत बाद अवनीश मोटरसाइकिल से होटल से फरार हो गया था। समरीन की बहन की शिकायत पर पुलिस ने अवनीश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था, जिसके तीन दिन बाद उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

