पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, GPS से ट्रैक कर कराई एयरलाइन कर्मी की हत्या

मुंबई अपराध देश
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 14 नवंबर को हुई एयरलाइन कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या एक सोची-समझी साजिश थी। इसके लिए 13 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

पुणे के धानोरी की रहने वाली एयरलाइन कर्मचारी वर्षा तुरकर दिवाली की छुट्टियों में मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले स्थित अपने मायके (किन्ही गांव) आई हुई थीं। 14 नवंबर को वह अपने दोस्त नितेश अग्रवाल के साथ तिरोड़ा गई थीं। शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच जब दोनों कार से लौट रहे थे, तब बोंदरानी गांव के जंगल क्षेत्र में एक शिव मंदिर के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने वर्षा के पेट और पीठ पर चाकू से कई वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी मोना अग्रवाल को शक था कि उसके पति नितेश अग्रवाल का वर्षा तुरकर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी शक के चलते मोना ने वर्षा को रास्ते से हटाने की साजिश रची:

मोना ने अपने पड़ोसी कुणाल कुंभलकर की मदद से हिस्ट्रीशीटर अपराधी शाहरुख पठान से संपर्क किया और हत्या के लिए 13 लाख रुपये की सुपारी तय की। शाहरुख ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए तीन युवकों को तैयार किया।

जिस कार में नितेश और वर्षा सफर कर रहे थे, वह मोना अग्रवाल के नाम पर पंजीकृत थी। मोना ने कार में लगे GPS ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए अपने पति की लाइव लोकेशन ट्रैक की और हमलावरों को सटीक जानकारी दी। इससे वे कार का पीछा कर वारदात को अंजाम दे सकें।

वारदात के बाद गोंदिया पुलिस ने छह विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने तिरोड़ा, खैरलांजी, वारासिवनी, बालाघाट और गोंदिया को जोड़ने वाले रास्तों पर लगे लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बाइक सवार तीन संदिग्ध नितेश की कार का पीछा करते हुए नजर आए।

तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने 19 नवंबर को मूर्ति गांव से मुख्य हमलावर इमरान करीम शेख (26) को हिरासत में लिया। पूछताछ में इमरान ने पूरी साजिश से पर्दा उठा दिया। मोना अग्रवाल और कुणाल कुंभलकर की भूमिका कबूल कर ली।

पुलिस ने हमले में शामिल तीनों आरोपियों की पहचान मूर्ति के संजय नगर निवासी इमरान शेख (26), नलेन उर्फ नायलन शेख (24) और कृष राउत (19) के रूप में की है। पुलिस ने मोना अग्रवाल समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच के लिए दवनीवाड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *