JBCCI-XII के गठन में देरी पर भड़का अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ

नई दिल्ली देश
Spread the love

  • कोल इंडिया प्रबंधन को दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्‍ली। भारतीय मजदूर संघ (BMS) की औद्योगिक इकाई अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने JBCCI-XII के गठन में किए जा रहे अनावश्यक विलंब पर आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन के महामंत्री सुजीत सिंह ने 18 नवंबर, 2026 को कोल इंडिया के अध्यक्ष को पत्र लिखकर तत्काल समिति गठित करने की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लाखों कोयला कामगार पूरी निष्ठा से योगदान दे रहे हैं, लेकिन उनके वेतन, भत्तों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने वाली सर्वोच्च द्विपक्षीय समिति का गठन अब तक लंबित रखा गया है।

संघ ने स्पष्ट किया कि JBCCI-XII का गठन प्रबंधन की इच्छा या सुविधा पर निर्भर विषय नहीं है, बल्कि यह कामगारों के वैधानिक और औद्योगिक हितों से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मामला है। इस संबंध में पूर्व में भी पत्र लिखकर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

महामंत्री सुजीत सिंह ने प्रबंधन को आगाह करते हुए कहा कि श्रमिकों के धैर्य की परीक्षा लेना और उनके जायज मुद्दों को अनिश्चितकाल तक लंबित रखना स्वस्थ औद्योगिक संबंधों के हित में नहीं है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन समय रहते सकारात्मक पहल नहीं करता है, तो संगठन कोयला कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संगठनात्मक स्तर पर आगे की कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।  

संघ ने इस पत्र की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई के लिए भारत सरकार के कोल सचिव विक्रम देव दत्त को भी भेजी है। इसके साथ ही कोल इंडिया के निदेशक (मानव संसाधन), भामसं के कोयला उद्योग प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी और सह प्रभारी सुधीर घूरडे को भी सूचनार्थ प्रेषित किया गया है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *