संवाद 2026 : जमशेदपुर में जनजातीय कला, संस्कृति और खानपान का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल पर जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद 2026’ का शुभारंभ जमशेदपुर में हो चुका है। 15 से 19 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टीवी नरेंद्रन ने किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस (15 नवंबर) के अवसर पर शुरू हुए इस सम्मेलन में देश भर से जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधि, कलाकार, और पारंपरिक ज्ञान के जानकार एक मंच पर जुटे हैं।

जोहार हाट में 15 राज्यों के 34 जनजातीय समुदायों के कारीगरों द्वारा 40 प्रकार की कला और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जा रहा है।

पारंपरिक उपचार पद्धति की प्रदर्शनी में 17 राज्यों के 29 जनजातीय समुदायों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया है, जहां पीढ़ियों से चले आ रहे उपचार के तरीकों को करीब से देखा जा सकता है।

जनजातीय खानपान ‘आतिथ्य’ में 14 राज्यों के 24 जनजातीय समुदायों के 100 से अधिक पारंपरिक व्यंजन आगंतुकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं।

गोपाल मैदान में पहले दिन 251 नगाड़ों की गूंज, ‘कलर्स ऑफ झारखंड’ और प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समां बांधा।

टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय ने कहा कि यह मंच समुदायों को अपनी संस्कृति का उत्सव मनाने और अपने अनुभवों को साझा करने का अवसर प्रदान करता है। सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक पहचान, बदलते अवसरों और रचनात्मक क्षमता को स्थायी अवसरों में बदलने जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चाएं भी हो रही हैं।

आम जनता के लिए हस्तशिल्प, उपचार और खानपान स्टॉल प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात 9:30 बजे तक खुले रहेंगे। हर शाम 6 बजे से रात 9:30 बजे तक गोपाल मैदान में आयोजित किए जाएंगे।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *