नई दिल्ली। व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए एक बेहद अहम फीचर लेकर आया है। अब तक फोटो, वीडियो और वॉयस मैसेज के लिए मिलने वाला ‘व्यू वंस’ (View Once) फीचर जल्द ही टेक्स्ट मैसेज के लिए भी उपलब्ध होगा। इस नए फीचर के आने से प्राइवेसी से जुड़ी चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी।
फिलहाल इस नए फीचर को चुनिंदा एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप के एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.26.45.6 में इस फीचर की शुरुआत हुई है।
हालांकि, अभी यह सभी बीटा यूजर्स तक नहीं पहुंचा है और आने वाले हफ्तों में इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी किए जाने की उम्मीद है। आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए इसके लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सेंड करने का तरीका: फीचर मिलने के बाद चैट ओपन करें, मैसेज टाइप करें और हरे रंग के ‘सेंड’ बटन को दबाकर रखें। स्क्रीन पर आने वाले मेनू से ‘व्यू वंस’ विकल्प चुनकर मैसेज भेज सकते हैं।
पढ़ने का तरीका: यह मैसेज सामान्य चैट में सीधे दिखाई नहीं देगा। सामने वाले यूजर को उस पर टैप करना होगा, जिससे वह एक अलग स्क्रीन पर खुलेगा। एक बार पढ़कर बंद करने के बाद इसे दोबारा नहीं खोला जा सकेगा।
नोटिफिकेशन: मैसेज खुलने के बाद चैट में एक नोटिफिकेशन दिखेगा। ‘रीड रिसिप्ट’ ऑन होने पर भेजने वाले को भी इसके पढ़े जाने की सूचना मिल जाएगी, जिसके बाद मैसेज दोनों तरफ से गायब हो जाएगा।
इस फीचर की सबसे बड़ी खूबी सुरक्षा है। व्हाट्सएप ‘व्यू वंस’ टेक्स्ट मैसेज को पढ़ते समय स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग लेने से रोकेगा। इसके अलावा, मैसेज को कॉपी, सेव या किसी अन्य चैट पर फॉरवर्ड भी नहीं किया जा सकेगा।
यह नया फीचर अस्थायी पासवर्ड (OTPs) या संवेदनशील निजी जानकारी भेजने के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, जिससे चैट में निजी डेटा हमेशा के लिए सुरक्षित रहने की चिंता खत्म हो जाएगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

