जयपुर। राजस्थान आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर स्थित 50 जीबी गांव के पास 3 नवंबर को हुए रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले का खुलासा करते हुए पाकिस्तान से जुड़ी एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है।
एटीएस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके तीन अन्य सहयोगियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी में महकदीप कौर (21 वर्ष) और दविंदर सिंह (22 वर्ष) शामिल हैं।
जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इस पूरी वारदात को पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर ‘शाह’ के निर्देश पर अंजाम दिया गया था। जांचकर्ताओं को संदेह है कि दोनों आरोपियों को आईईडी के जरिए एक यात्री ट्रेन को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। इस आतंकी गतिविधि को अंजाम देने के लिए महकदीप कौर के बैंक खाते में फंडिंग भी भेजी गई थी।
गौरतलब है कि 3 नवंबर को एक यात्री ट्रेन के उस ट्रैक से गुजरने के ठीक बाद विस्फोट हुआ था, जिससे रेलवे के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा था। समय रहते हुई इस कार्रवाई से एक बड़े रेल हादसे और आतंकी हमले की साजिश टल गई है। फिलहाल देश की सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क और पाकिस्तान में बैठे इसके आकाओं की भूमिका की गहराई से जांच कर रही हैं।
पुलिस और एटीएस की टीम ने आरोपियों के पास से दो हथियार, 46 जिंदा कारतूस और 30,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि क्या सीमा पार (पाकिस्तान) से ड्रोन के जरिए विस्फोटक और हथियार भारत में भेजे गए थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

