शक होने पर पति ने कमरे में रखा वॉइस रिकॉर्डर, फिर कर दी पत्‍नी की हत्‍या, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश अपराध देश
Spread the love

इंदौर। महिला और पुरूष ने 18 साल पहले प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों पहले पति को शक होने लगा था। इसके बाद उसे कमरे में वॉइस रिकॉर्डर छिपाकर रख दिया। रिकॉर्डिंग सुनकर पति ने आपा खो दिया। उसने अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी। हत्‍या करने के बाद खुद आत्‍महत्‍या कर ली। यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के राऊ थाना क्षेत्र की साईं विहार कॉलोनी का है।

मूलरूप से रीवा के रहने वाले पवन सोनी (40) ने अपनी पत्नी वर्षा सोनी (35) के साथ करीब 18 साल पहले लव मैरिज की थी। पवन इंदौर के राऊ इलाके में किराए के मकान में रहकर पराठे की दुकान चलाता था। कुछ समय पहले फैजान नाम का युवक उनके घर पर वेल्डिंग या शेड लगाने के काम के सिलसिले में आया था। इसी दौरान फैजान की नजदीकियां पवन की पत्नी वर्षा से बढ़ गईं।

परिवार और पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पवन को अपनी पत्नी के अवैध संबंध पर शक हुआ तो उसने सच्चाई का पता लगाने के लिए कमरे में एक वॉइस रिकॉर्डर छिपाकर रख दिया था। बताया जा रहा है कि उस रिकॉर्डिंग में वर्षा और फैजान के बीच बातचीत के करीब 18 घंटे के ऑडियो क्लिप सामने आए। आरोप है कि उस बातचीत में दोनों पवन और उसके बेटे को रास्ते से हटाने तथा बेटी को बेचने जैसी बातें कर रहे थे।

दीपावली के दिन दोपहर में पवन ने अपने 15 साल के बेटे और 7 साल की बेटी को पास के पार्क में खेलने के लिए भेज दिया। इसके बाद उसने गुस्से और मानसिक तनाव में आकर पहले लोहे की जंजीर और चाकू से हमला कर पत्नी वर्षा की हत्या कर दी और फिर खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।  

जब बच्चे डेढ़-दो घंटे बाद वापस लौटे, तब दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तब उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद इस भयानक वारदात का पता चला।  

इस मामले में मृतक परिवार के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी फैजान के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं (धारा 108-आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *