रांची। चचर्तित आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत प्रकरण मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराई जाएगी। बढ़ते राजनीतिक और सामाजिक दबाव के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है।
राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर राज्य सरकार और जमीन से जुड़े मामलों को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद से झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया था।
मृतका के पिता, विभिन्न आदिवासी संगठनों और विपक्षी दलों (विशेषकर भाजपा) द्वारा लगातार यह मांग की जा रही थी कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच केवल सीबीआई द्वारा ही कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके।
इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी गंभीरता से लिया है। प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी।
मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद अब इस संवेदनशील मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई के हाथों में जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे सभी पक्षों की निगाहें अब केंद्रीय एजेंसी की जांच पर टिकी हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

