रांची। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के छात्र रुद्र प्रताप सिंह ने ईस्ट जोन इंटर-यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट 2026, शिलांग में शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और झारखंड का गौरव बढ़ाया है।
रुद्र का चयन नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है, जिसका आयोजन कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, भुवनेश्वर में किया जाएगा। वे झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में बीएससी-बी.एड. पाठ्यक्रम के तृतीय वर्ष के छात्र हैं।
कुलपति प्रो सारंग मेढ़ेकर ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि रूद्र ने झारखंड और विश्वविद्यालय के खेल जगत में एक नई उपलब्धि जोड़ दी है, जो गौरव का विषय है। आने वाले समय में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के खिलाड़ी राज्य के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे। इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं।
विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही रूद्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी ताकत, मेहनत और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनकी इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

