भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में करवा चौथ के व्रत को लेकर एक अजीबोगरीब पारिवारिक विवाद सामने आया है। पति और पति के बीच हुआ विवाद सीधे पुलिस में पहुंच गया। पति ने शिकायत दर्ज कराया।
मामला शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के विजरावन गांव का है। बारे लाल आदिवासी नामक व्यक्ति ने पुलिस में लिखित आवेदन दिया है। पति बारे लाल का आरोप है कि उसकी पत्नी मिथिलेश आदिवासी ना तो उसके लिए करवा चौथ का व्रत रखती है और ना ही चंद्रमा की पूजा करती है।
उसने यहां तक आरोप लगाया कि पत्नी उसे मारना चाहती है। इसी बात को लेकर वह उसे तलाक देना चाहता है।
इस अनोखी शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को तूल देने के बजाय पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेदों को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
कोलारस के अनुविभागीय अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पति और पत्नी दोनों की काउंसलिंग की जाएगी। उनके बीच की दूरियों को मिटाने का प्रयास किया जाएगा।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

