राज्यपाल संतोष गंगवार ने डॉ. मयंक मुरारी को किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, सामाजिक समावेशन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए उषा मार्टिन फाउंडेशन (यूएमएफ) के डॉ. मयंक मुरारी को सम्मानित किया गया। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें ‘सर्टिफिकेट ऑफ ग्रैटिट्यूड’ (आभार प्रमाण-पत्र) प्रदान किया।

यह सम्मान दीपशिखा संस्था के सहयोग से उषा मार्टिन फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण समुदायों के दिव्यांगजनों के कल्याण एवं विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उन्हें आवश्यक सहयोग एवं अवसर उपलब्ध कराना तथा आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है।

दीपशिखा संस्था ने सम्मान-पत्र के माध्यम से डॉ. मयंक मुरारी के सहयोग, उदारता और संस्था के कार्यों के प्रति उनके विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। संस्था ने उनके योगदान को सामाजिक विकास की यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। ऐसे सहयोग से जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने में मदद मिलती है।

उषा मार्टिन फाउंडेशन अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा सामुदायिक विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण से जुड़े प्रयास इसी व्यापक उद्देश्य का हिस्सा हैं। इनका लक्ष्य ग्रामीण समुदायों में समान अवसर, सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *