Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवाती तूफान के कारण झारखंड में भी मौसम बदलने वाला है। इसके कारण राज्य में 27 अक्टूबर से बारिश होने के साथ आंधी चलने के संकेत मिले हैं। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 25 अक्टूबर, 2026 को दी।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार 26 अक्टूबर को सुबह कोहरा या धुध छाया रहेगा। 27 और 30 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाये रहेंगे। राज्य में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। कई जगहों तेज गति से हवा चलेगी। इसकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
यहां होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 27 अक्टूबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
यहां भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 28 अक्टूबर को सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 29 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 30 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

