बीआईटी मेसरा में IN-SPACe पर कौशल विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी मेसरा के अंतरिक्ष अभियांत्रिकी एवं रॉकेट्री विभाग ने 25 अक्टूबर, 2026 को ‘IN-SPACe’ के अल्पकालिक कौशल विकास पाठ्यक्रम ‘प्रक्षेपण यानों, उपग्रहों एवं लैंडिंग मिशनों के लिए उन्नत प्रणोदन प्रणालियां’ का औपचारिक शुभारंभ किया।

भारत सरकार के अंतरक्षि विभाग के भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र के सहयोग से आयोजित इस 25 से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले आवासीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में तकनीकी दक्षता को मजबूत करना और उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में इसरों के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पूर्व निदेशक व विशिष्ट वैज्ञानिक डॉ. एस. पांडियन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर IN-SPACe के प्रमोशन निदेशालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार और बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना भी उपस्थित थे।

अंतरिक्ष अभियांत्रिकी एवं रॉकेट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रियंक कुमार तथा IN-SPACe के रेजिडेंट एक्सपर्ट मुरली शंकर इसके प्रमुख आयोजक हैं। वहीं, प्रोफ़ेसर ऑफ़ प्रैक्टिस डॉ. अरुण कुमार पी. और IN-SPACe के सहायक निदेशक डॉ. वैभव गौड़ पाठ्यक्रम का समन्वय कर रहे हैं।

इस विशेष प्रशिक्षण में अंतरिक्ष उद्योग, अनुसंधान संगठनों और प्रमुख शिक्षण संस्थानों से करीब 50 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों में स्टार्टअप्स व कंपनियां स्काईरूट एयरोस्पेस, मनस्तु स्पेस, स्पेसफील्ड्स और KPIT, मणिपाल विश्वविद्यालय और बीआईटी मेसरा के प्रतिनिधि शामिल हैं।

सात दिनों तक चलने वाले इस पाठ्यक्रम में ISRO, DRDO, उद्योग और अकादमिक क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा 31 तकनीकी व्याख्यान तथा व्यावहारिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ठोस, द्रव, विद्युत, हाइब्रिड, हरित और क्रायोजेनिक प्रणोदन प्रणालियों के अलावा तापीय प्रबंधन, सेंसर, नियंत्रण प्रणालियाँ, विनिर्माण और गुणवत्ता आश्वासन जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी।

कार्यक्रम में तरल ऑक्सीजन–मीथेन (LOX–Methane) प्रणोदन, मानव अंतरिक्ष उड़ान (Human Spaceflight) प्रणालियों और भविष्य के ग्रहों पर उतरने वाले (Landing Missions) अभियानों के उन्नत समाधानों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *