Weather Update : नई दिल्ली। पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पूर्व दिशा में बढ़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज यानी 25 अक्टूबर की सुबह 05:30 बजे यह इसी क्षेत्र में अक्षांश 15.3° उत्तर और देशांतर 91.2° पूर्व के पास केंद्रित था।
तूफान बनने का समय
आज यह प्रणाली लगभग दक्षिण की ओर बढ़ेगी। एक डीप डिप्रेशन में तब्दील होगी। इसके बाद धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर अपना रुख बदलेगी।
यह 26 अक्टूबर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए इसके पूर्व-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी संभावना है।
इसके 27 अक्टूबर सुबह तूफान और अधिक तीव्र होकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा।
यह 28 अक्टूबर (सुबह/पूर्वाह्न) को उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक शक्तिशाली होकर ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में बदल जाएगा। आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचेगा।
लैंडफॉल की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 के पूर्वाहन तक यह अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और यनम के तटों पर बापटला और विशाखापट्टनम के बीच टकराएगा।
हवा की गति
इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो बढ़कर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
इन राज्यों में भारी बारिश
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 25 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
केरल और माहे में 25 से 26 अक्टूबर के दौरान यहां भी अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 25 से 28 अक्टूबर के बीच अधिकांश स्थानों पर झमाझम बारिश के आसार हैं।
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 27 और 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
तेलंगाना में 28 अक्टूबर को यहां भी कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण 28 अक्टूबर को ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 27 और 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
झारखंड में 28-29 अक्टूबर के दौरान 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की आशंका है। इसके अलावा बिहार में 30 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 28 से 30 अक्टूबर के दौरान बिहार और झारखंड में व्यापक बारिश के आसार हैं।
छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर के दौरान और विदर्भ में 28 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

