- राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन
रांची। राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो–2026’ का शुभारंभ रांची क्लब में बुधवार को हुआ। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। यह आयोजन राज्यसभा सांसद एवं झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू की सोच और ‘परिचित फाउंडेशन’ के तत्वावधान में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार के अलावा राज्यसभा सांसद व झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, सांसद संजय सेठ, रांची की उप महापौर श्रीमती रोशनी खलखो और रांची के विधायक सीपी सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती रेशू त्यागी ने किया।
इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य भारत की विकास यात्रा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, वैज्ञानिक उपलब्धियों, तकनीकी नवाचारों और विभिन्न सरकारी संस्थानों के योगदान को आम नागरिकों तक पहुंचाना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
तीन दिवसीय इस एक्सपो में आईसीएमआर, सीएसआईआर, एपीईडीए, बीआईएस, बीईई, सीसीएल, मेकॉन, राष्ट्रीय महिला आयोग, ट्राईफेड, आरवीएनएल, नालको, टी बोर्ड, एनटीपीसी माइनिंग, इसरो, सीजीएसटी एवं उत्पाद शुल्क (रांची) और आईसीएआर सहित देश के कई प्रतिष्ठित सरकारी विभाग, सार्वजनिक उपक्रम और राष्ट्रीय संस्थान शामिल हुए हैं।
यह एक्सपो 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक रांची क्लब में आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक आम जनता, विद्यार्थियों और युवाओं के लिए खुली रहेगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

