लोहरदगा प्रीमियर लीग-2026 का 25 अक्टूबर से आगाज

झारखंड खेल
Spread the love

  • 8 टीमें होंगी आमने-सामने, विजेता को मिलेंगे 2 लाख रुपये

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा प्रीमियर लीग-2026 का आयोजन 25 अक्टूबर से होगा। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। लोहरदगा सांसद सह लीग के संरक्षक सुखदेव भगत ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी।

लीग के सभी 15 मुकाबले (12 लीग मैच, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल) लोहरदगा के नदिया हिंदू हाई स्कूल स्थित मिनी स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दो मैच आयोजित होंगे।

लीग के अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच फीफा के नियमों के तहत खेले जाएंगे। इसमें पेशरार पैंथर्स, किस्को किंग्स, कुड़ू नाइट्स, कैरो काइनेटिक, लोहरदगा लायंस, सेन्हा स्टैलियंस, भंडरा बुल्स और टाउन टाइटंस की टीमें खिताब के लिए दमखम दिखाएंगी।

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए भारी-भरकम इनामी राशि और आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। विजेता टीम को ₹2 लाख, उपविजेता टीम को ₹1.50 लाख, तीसरे व चौथे स्थान की टीमें को ₹50- ₹50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

मैन ऑफ द सीरीज को करिश्मा मोटरसाइकिल, राइजिंग स्टार ऑफ लोहरदगा को मोटरसाइकिल, बेस्ट स्कोरर को आईफोन, बेस्ट गोलकीपर को फोन और ₹10 हजार नकद, इमर्जिंग स्टार ऑफ लोहरदगा को साइकिल और प्रत्‍येक मैन ऑफ द मैच को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि पेशरार समेत जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। इस लीग का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उचित मंच और मार्गदर्शन देकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

मौके पर सांसद सुखदेव भगत, एलपीएल अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ, सचिव साजिद अहमद चंगु, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *