श्री माहेश्वरी सभा ने विजयादशमी पर आयोजित किया सामूहिक शस्त्र पूजन

झारखंड
Spread the love

रांची। विजयादशमी पर श्री माहेश्वरी सभा ने सेवा सदन पथ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में लगातार तीसरे वर्ष सामूहिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया। यह आयोजन सभा के ‘नवारंभ’ के तहत लिए गए चार प्रमुख संकल्पों में से एक है। इस अवसर पर रांची की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ माहेश्वरी समाज के परिवारों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। अपने घरों में भी शस्त्र पूजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडितों द्वारा गणेश स्तुति, शंखनाद और वैदिक मंत्रोचार के साथ हुई। पूजा के दौरान सनातन परंपरा में शास्त्र और शस्त्र दोनों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया कि किसी भी समाज को सशक्त बनाने के लिए सुशिक्षित और सुरक्षित होना आवश्यक है।

कार्यक्रम में स्कंद माता के रूप में छोटी कन्या मायरा काबरा और शेर के रूप में सुषमा कुमारी का पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ आगमन हुआ। खुशबू भाला के निर्देशन में गीतांजलि भाला व अन्य श्रद्धालुओं ने “लाल-लाल चुनरी सितारों वाली” भजन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर माता रानी को रिझाया।

मंदिर में पारंपरिक शस्त्रों की पूजा के साथ ही श्री माहेश्वरी सभा के नवारंभ के चार प्रमुख संकल्पों को दोहराया गया। इसमें गौ माता का सम्मान एवं संरक्षण, अन्न की बर्बादी रोकना, विजयादशमी पर शस्त्र पूजन और मरणोपरांत नेत्रदान शामिल हैं।

मंच संचालन रांची माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा और धन्यवाद ज्ञापन सचिव मनोज कल्याणी ने दिया। कार्यक्रम के संयोजक अशोक साबू तथा सहसंयोजक रूपेश भाला, चैतन्य सोमानी और लक्ष्मी चितलांगिया थे।

कार्यक्रम में कार्यक्रम में रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय , झारखंड बिहार माहेश्वरी महिला अध्यक्ष संगीता चितलांगिया, सभा कोषाध्यक्ष मनोज काबरा (दामा), उपाध्यक्ष गोवेर्धन भाला, महावीर प्रसाद सोमानी  राजकुमार मारू, किशन साबू, बजरंग सोमानी, उमाशंकर बियानी, विजय शंकर साबू, पवन मंत्री, बसंत लाखोटिया, पंकज साबू, हेमंत माहेश्वरी, अरविन्द सोमानी, महेंद्र चितलांगिया, मनीष खटोड़, श्याम पेड़ीवाल शामिल थे।

महिला समिति सचिव बिमला फलोर, रेनू फलोर , सुमन चितलांगिया , वंदना मारू, ममता डागा, कुमुद लाखोटिया, भारती चितलांगिया, कविता सोमानी, सुनीता चितलांगिया, अनि‍ता साबू, शशि डागा, सरोज राठी, श्रेष्ठा भाला, सर्वेश माहेश्वरी, गौरव काबरा, विकास काबरा सहित रांची माहेश्वरी समाज के अन्य सदस्य के साथ पवन शर्मा, विनोद जैन  सुरेश चंद्र अग्रवाल, मनोज चौधरी, निर्मल बुधिया, बिकास सिंह, सज्जन पाड़िया, श्रवण अग्रवाल, किशन शर्मा, रमेश शर्मा, विष्णु प्रसाद,  श्याम शर्मा, विकास सिंह, शंकर दुबे, संदीप वर्मा, संजय जायसवाल, यशस्विनी सहाय, ललित ओझा भी सम्मिलित थे।

सामूहिक हनुमान चालीसा, माता की महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *