पंजाब के सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, लगा 50 हजार का जुर्माना, जानें वजह

अन्य राज्य देश
Spread the love

नई दिल्ली। फ्रांस दौरे से लौट रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक रोककर रखा गया। उन पर 50,000 रुपये का जुर्माना (चालान) लगाया गया। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि यह सब केंद्र सरकार के इशारे पर पंजाब और पंजाबियों को अपमानित करने के लिए किया गया।

आप पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो जारी कर यह दावा किया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान पंजाब के प्रसिद्ध उत्पादों को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े फूड फेस्टिवल में लॉन्च करने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश पर पेरिस गए थे।

आरोप है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद पेरिस में भारतीय दूतावास के अधिकारी सीएम से मिलने नहीं आए। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीएम मान को यह कहकर तीन घंटे तक रोका गया कि उनके ‘सामान की जांच’ हो रही है।

जब सीएम अपना सामान गाड़ी में रखकर रवाना होने लगे, तब अधिकारी यह कहते हुए भागे आए कि उन पर ‘ऊपर से जबरदस्त दबाव’ है और इसके बाद उन पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया गया।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भी केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सीएम मान को केंद्र की अनुमति नहीं मिलने के बाद अदालत की अनुमति से पेरिस जाना पड़ा था। केंद्र का यह रवैया उसकी ‘अहंकार’ को दर्शाता है।

दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम विभाग के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान पर 50,000 रुपये की कस्टम ड्यूटी (शुल्क) इसलिए लगाई गई क्योंकि उन्होंने अपने सामान में कुछ चीजों की सही घोषणा नहीं की थी। सूत्रों ने बताया कि उनके साथ उनके स्टाफ के लोग भी थे, जिनके सामान की भी जांच की गई।

दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने आप के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर नियमों का उल्लंघन करने के कारण रोके गए थे।

श्री मजीठिया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि सूत्रों के मुताबिक, उन्हें कथित तौर पर तय सीमा से अधिक सामान या नकदी ले जाने के मामले में पूछताछ के लिए रोका गया था, जिसका वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

हालांकि, मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उन्हें जाने दिया गया, लेकिन उनके पूरे सीएमओ स्टाफ के बैग की जांच के आदेश दिए गए।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *