Horoscope : राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 21 अक्‍टूबर, 2026 का राशिफल

मेष

आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है। लक्ष्मी माता को लाल फूल चढ़ाएं, कामना पूरी होगी।

वृष

दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे। लक्ष्मी नारायण के मंदिर में घी दान करें। कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन

जिसे आप किसी काम के नहीं समझते थे, वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है। सतर्क रहें। लक्ष्मी जी को हलवे का भोग लगाएं और अपने कार्य सिद्धि की कामना करें।

कर्क

कुछ लोग आपके कार्यों से नाखुश रहेंगे। आपके कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे। लक्ष्मी नारायण के मंदिर में आज लाल ध्वज अर्पण करें, विजय होगी।

सिंह

दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। लक्ष्मी माता को लाल फूल की माला अर्पण करें, सौभाग्य बढ़ेगा।

कन्या

व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। लक्ष्मी जी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें। कामना पूरी होगी।

तुला

दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम नहीं करें। वाहन सुख सम्भव है। लक्ष्मी जी को सिंदूर और गुड़ से बने नैवेद्यम अर्पण करें। विवाह बाधा दूर होगी।

वृश्चिक

आलस त्यागें। समय पर काम करें। मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय नहीं करें। शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत बनेगी।

धनु

आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे। रात्रि लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक लगाएं। लाभ होगा।

मकर

पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। लक्ष्मी जी को इत्र और लाल साड़ी अर्पण करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

कुंभ

मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। किसी हनुमान मन्दिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें। रुके काम बनेंगे। सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। माता को सूखे मेवे के साथ मिठाई का भोग लगाएं। कार्य सिद्धि के लिए निवेदन करें।

मीन

बिना सोच विचार के कोई भी काम नहीं करें। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। किसी माता के मंदिर में लाल चुनरी के साथ खारक भी अर्पण करें। लाभ होगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *