रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राज्यपाल, कही ये बात

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार विजयादशमी पर रांची के मोरहाबादी एवं अरगोड़ा में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त राज्यवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व सबको अपने जीवन में सत्य, सदाचार एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

राज्यपाल ने कहा कि हमारा देश आज निरंतर प्रगति करते हुए विश्व के प्रमुख एवं सशक्त देशों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। वैश्विक स्तर पर हमारे देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही है।

उन्होंने कामना की कि हमारा झारखंड विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर होते हुए देश के अग्रणी राज्यों में अपनी अहम पहचान बनाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उन्होंने राज्यवासियों से एकजुट होकर समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कामना की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व समाज में सद्भाव, एकता एवं सकारात्मकता को और सुदृढ़ करे। समस्त राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *