लश्कर का आतंकी और ग्लोबल टेररिस्ट मोहम्मद सरवर लाहौर में ढेर

दुनिया
Spread the love

लाहौर। लश्‍कर का आतंकी सरवर पाकिस्तान के लाहौर में मारा गया। रविवार को हुई इस मौत की पुष्टि उसकी राजनीतिक शाखा पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) ने की है। अमेरिका के वित्त विभाग ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया था।

PMML के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान के अनुसार, लीग के पंजाब के अध्यक्ष मोहम्मद सरवर अपने घर से मस्जिद में नमाज अदा करने जा रहे थे। इस क्रम वे अचानक गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई।

हालांकि, ’24NewsHD TV Channel’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सरवर की मौत सीढ़ियों से नीचे गिरने के कारण सिर में लगी गंभीर चोट की वजह से हुई है। उसका जनाजा लाहौर के चौबुर्जी स्थित जमात-उद-दावा के मुख्यालय, जामिया अल-कादसिया में रविवार देर रात निकाला गया।

PMML, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन ‘जमात-उद-दावा’ का ही एक राजनीतिक चेहरा है। हाफिज सईद खुद 2019 से लाहौर की कोट लखपत जेल में टेरर फंडिंग के कई मामलों में सजा काट रहा है।

PMML के अन्य नेताओं खालिद मसूद सिंधू, सैफुल्लाह कसूरी, हाफिज तलहा सईद, याकूब शेख और मुजम्मिल इकबाल हाशमी, ने सरवर की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

साल 2016 में अमेरिकी वित्त विभाग के ‘ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल’ (OFAC) ने मोहम्मद सरवर और लश्कर-ए-तैयबा के एक अन्य वरिष्ठ नेता शाहिद महमूद को ‘स्पेशली डेजिग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट’ (SDGT) घोषित किया था। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य लश्कर के फंडिंग और सहायता नेटवर्क को ध्वस्त करना था।

अमेरिकी वित्त विभाग के अनुसार, सरवर 2000 के दशक की शुरुआत से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। वह पाकिस्तान के औपचारिक बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली का इस्तेमाल करके लश्कर के लिए फंड जुटाने और ट्रांसफर करने का काम करता था।

वह पिछले 10 से अधिक वर्षों से लाहौर में लश्कर का वरिष्ठ अधिकारी था और जनवरी 2015 से लश्कर के लाहौर प्रमुख के रूप में काम कर रहा था।

साल 2008 में सरवर ने लश्कर के ठिकानों पर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडलों को लाकर संगठन के लिए चंदा मांगा था। 2009 तक वह लाहौर में लश्कर के वित्त विंग (Finance Wing) का प्रमुख था।

2012 से 2013 के बीच उसने लश्कर के विदेश मामलों के प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की के साथ मिलकर काम किया और उसके यात्रा खर्चों के लिए पैसे जुटाए थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *