अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, ड्राइवर के सीने में लगी गोली, इसने ली हमले की जिम्मेदारी

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के जुहू इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम की है। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ जब एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे, तभी घात लगाए बैठे तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

गनीमत यह रही कि इस हमले में टाइगर श्रॉफ को कोई चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए, हालांकि इस गोलीबारी में उनका कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके सीने में गोली लगी है। घटना के बाद से फिल्म इंडस्ट्री और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें अनिल पंडित नाम के एक शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।

वीडियो में उसने कहा, ‘मैं अनिल पंडित हूं… आज टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं-हरमन संधू और मैं। टाइगर श्रॉफ को समझाया गया था, लेकिन वह नहीं समझे। फिल्म इंडस्ट्री में जो भी हमारे बिना या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे मार दिया जाएगा। यह पहली और आखिरी चेतावनी है।’

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *