- पैतृक गांव में उमड़ा जनसैलाब
रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन का संस्कार भोज कार्यक्रम उनके पैतृक गांव नेमरा में संपन्न हुआ। इस दौरान दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने और सोरेन परिवार को ढांढस बंधाने के लिए नेमरा गांव में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
दिनभर देश और राज्य के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों का तांता लगा रहा। सभी ने स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
शोक की इस घड़ी में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगंतुकों की अगवानी की पूरी जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने दूर-दराज से पहुंचे विशिष्ट अतिथियों और आम जनता से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और दुःख की इस बेला में साथ खड़े रहने के लिए सभी का आभार जताया।
हजारों की संख्या में जुटी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। नेमरा गांव में वाहनों की पार्किंग, यातायात नियंत्रण, आगंतुकों के बैठने और भोजन की व्यवस्था बेहद अनुशासित तरीके से की गई। प्रशासनिक सतर्कता के कारण इतने बड़े आयोजन में कहीं भी कोई अव्यवस्था नहीं फैली और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

