न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान: इनको मिला पहला मौका

नई दिल्ली खेल देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट स्क्वाड का एलान कर दिया है। इस दौरे पर भारतीय टीम पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। खास बात यह है कि टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है। कुछ नए चेहरों को भी टीम में मौका मिला है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए दो अलग-अलग कप्तानों की घोषणा की गई है। शुरुआती तीन मैचों में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे। आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे।

पहले तीन वनडे के लिए: शुभमन गिल (कप्तान) और श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान)। आखिरी दो वनडे के लिए: श्रेयस अय्यर (कप्तान) और ईशान किशन (उप-कप्तान)।

वरिष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली सभी पांचों वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है। तिलक वर्मा की भी 50 ओवर के फॉर्मेट में वापसी हुई है।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप और अंशुल कंबोज की वापसी हुई है। पीठ की चोट से उबरने के बाद आकाश दीप ने शानदार वापसी की है।

जसप्रीत बुमराह केवल टेस्ट सीरीज में ही खेलते हुए नजर आएंगे। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी। विकेटकीपर ऋषभ पंत को फिटनेस क्लियरेंस मिलने के अधीन टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से खेले जाएंगे:

पहला वनडे : 4 नवंबर, ऑकलैंड
दूसरा वनडे : 7 नवंबर, वेलिंगटन
तीसरा वनडे : 10 नवंबर, हैमिल्टन
चौथा वनडे : 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई
पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *