हथियार और जिंदा गोली के साथ दो शातिर अपराधी व एक नाबालिग गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

  • बेचने वाले सरगना समेत तीन पर मामला दर्ज

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा की कैरो थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और जिंदा गोलियों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने इनके पास से दोनाली देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक स्मार्टफोन और ग्लैमर मोटरसाइकिल जब्त की है। मुख्य आरोपी राम प्रवेश सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि 15 अक्टूबर 2026 की रात्रि चेरिमा क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्ति हथियार और गोली लेकर घूम रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन के लिए कैरो थाना प्रभारी रविरंजन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा चेरिमा मोड़ के पास त्वरित छापामारी की गई, जहां लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नं- जेएच24एफ8572) पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेरकर दबोच लिया।

पकड़े गए व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने पर नाबालिग के कमर से एक सिल्वर रंग का दोनाली देशी कट्टा (दो ट्रिगर वाला),  3 जिंदा गोली राम प्रवेश सिंह के पैंट के दाहिने पॉकेट से, 1 मोबाइल और लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि यह हथियार सुनील साहू (पिता- कपीन्द्र साहू, निवासी- करगे, थाना- नरकोपी, रांची) द्वारा पैसे की कमी के कारण उन्हें बिक्री के लिए दिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लाई करने वाले सुनील साहू को भी धर दबोचा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *