BD Soft ने महाराष्ट्र में किया साइबर सुरक्षा नेटवर्क के विस्तार का एलान

मुंबई देश बिज़नेस
Spread the love

  • IT, BFSI और मैन्युफैक्चरिंग पर रहेगा खास फोकस

मुंबई। साइबर सुरक्षा वितरकों में से एक BD Software Distribution Pvt. Ltd. ने महाराष्ट्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की घोषणा की है। इस रणनीति के तहत कंपनी राज्य भर में 50 से अधिक नए चैनल पार्टनर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ने जा रही है।

महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों और उभरते व्यावसायिक केंद्रों में 50 से अधिक नए चैनल पार्टनर्स जोड़े जाएंगे। इसमें IT, BFSI (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र पर फोकस किया जाएगा।

महाराष्ट्र में लगभग 87.4 लाख पंजीकृत MSMEs हैं (देश के कुल पंजीकृत MSMEs का 13.2%), जो साइबर सुरक्षा सेवाओं के लिए एक बहुत बड़ा बाजार प्रदान करते हैं।

BD Soft 20 से अधिक अग्रणी टेक्नोलॉजी समाधान (जैसे Bitdefender, Axidian, PrahiX, ePompto, miniOrange, Foxit) प्रदान करता है, जिनमें क्लाउड, ईमेल, आइडेंटिटी, डेटा सुरक्षा और PDF सॉल्यूशंस शामिल हैं।

BD Soft की यह विस्तार योजना ‘चैनल-फर्स्ट’ विकास रणनीति पर आधारित है। कंपनी नए और मौजूदा पार्टनर्स को सशक्त बनाने के लिए पार्टनर्स की तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए विशेष ट्रेनिंग देगा।

प्री-सेल्स और सेल्स सपोर्ट के साथ-साथ साइबर सुरक्षा पोर्टफोलियो तक सीधी पहुंच बनाएगा। राज्य के एंटरप्राइजेज, SMEs और MSMEs तक आधुनिक सुरक्षा तकनीकों की पहुंच को आसान और बेहतर बनाया जाएगा।

BD Software Distribution Pvt. Ltd के रीजनल बिजनेस हेड देवेंद्र सर्राफ ने कहा कि जैसे-जैसे हम विकास के अगले चरण की ओर बढ़ रहे हैं, प्रमुख क्षेत्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना हमारी व्यापक चैनल रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

महाराष्ट्र हमारे लिए एक प्रमुख फोकस क्षेत्र होगा, जहां हम पार्टनर्स के साथ बेहतर जुड़ाव बनाने और एक सशक्त साइबर सुरक्षा इकोसिस्टम विकसित करने में निवेश करेंगे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *