दुर्गा पूजा को लेकर बिशुनपुरा में एसडीपीओ के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

झारखंड
Spread the love

  • संवेदनशील इलाकों की ड्रोन कैमरे से निगरानी
  • अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विश्वजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। इस क्रम में गुरुवार को एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने विभिन्न गांवों, बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही आम लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

फ्लैग मार्च पतिहारी, हुरही, पिपरीकला बाजार, कमता, कोचेया, गांधी चौक, चकचक मोड़ टेंपो स्टैंड, अपर बाजार, लाल चौक और ब्लॉक मोड़ होते हुए बिशुनपुरा थाना परिसर पहुंचा। इसके बाद पुलिस टीम रमना की ओर रवाना हो गई। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि दुर्गापूजा समेत अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। संवेदनशील इलाकों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने, अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिशुनपुरा थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने लोगों से अपील की कि दुर्गापूजा आपसी प्रेम, आस्था और भाईचारे का पर्व है। सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से मिलने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और बिना सत्यापन के किसी भी संदेश को आगे प्रसारित करने से बचें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, बिशुनपुरा थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *