आईसीएआर के पूर्वी अनुसंधान परिसर में मना महिला किसान दिवस

बिहार कृषि देश
Spread the love

पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर में ‘मेरी कहानी, मेरी खेती: नवाचार, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता’थीम के तहत ‘महिला किसान दिवस’ का आयोजन 15 अक्टूबर, 2026 को किया गया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2026 को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026’ घोषित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों की उपलब्धियों को सम्मानित करना और उन्हें सतत आजीविका तथा कृषि उद्यमिता के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में पटना जिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती स्तुति गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला किसानों से अपनी क्षमताओं को पहचानकर आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने अध्यक्षता करते हुए सतत कृषि पद्धतियों, कौशल विकास और कृषि उद्यमिता अपनाने पर विशेष जोर दिया।

कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली बिहार और झारखंड की कई नवाचारी महिला किसानों को सम्मानित किया गया, जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपये से 4.8 लाख रुपये तक है। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला वैज्ञानिकों, तकनीकी कर्मचारियों, प्रशासनिक कर्मियों, एक महिला शोधार्थी और एक महिला पत्रकार को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों के बीच घरेलू पोषण को बढ़ावा देने के लिए उन्नत सब्जियों (जैसे पालक, धनिया, मेथी, गाजर और मूली) के बीज तथा फलदार पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में शामिल महिला किसानों ने संस्थान के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया और पोषण वाटिका, सूक्ष्म सिंचाई, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज की खेती तथा समेकित कृषि प्रणाली जैसी उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

संस्थान के रांची स्थित अनुसंधान केंद्र और बक्सर एवं रामगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्रों सहित सभी केंद्रों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में 392 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 284 महिलाएं शामिल थीं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *