
सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र के केला बगान के समीप सड़क दुर्घटना में सात वर्षीय बच्ची माहिरा कुमारी की मौत के बाद गुरुवार को ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पिठोरिया-रांची मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बाइक चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7.30 बजे केला बगान के समीप बाइक संख्या (जेएच 07जी-1360) की चपेट में आने से माहिरा कुमारी (7 वर्ष, पिता अमित प्रजापति), गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
ग्रामीणों की मदद से बच्ची को कांके जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले गए, जहां से उसे सिनर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद बाइक चालक घटनास्थल पर बाइक छोड़कर फरार हो गया था। बच्ची की मौत की खबर फैलते ही इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। इसी के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं।
ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने चार सूत्री मांगें रखते हुए दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बाइक चालक की अविलंब गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण तथा वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड लिमिट साइन बोर्ड लगाने की मांग की।
ग्रामीणों और परिजनों ने करीब चार घंटे तक पिठोरिया-रांची मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।
इस दर्दनाक घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, वहीं सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की चिंता भी सामने आई। पिठोरिया पुलिस ने ग्रामीणों की मांग पर उचित कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

