
लखनऊ। बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर लखनऊ से सामने आई है, खराब मौसम और आकाशीय बिजली का कहर एक बार फिर आसमान में देखने को मिला। पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट बुधवार शाम अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इस भयानक घटना में विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, हालांकि पायलट की सूझबूझ से सभी 150 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।
17 हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो के इस विमान ने बुधवार दोपहर 3:10 बजे पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। जब विमान करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी वह खराब मौसम और आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।
गनीमत यह रही कि कॉकपिट में मौजूद पायलट ने घबराने के बजाय अपनी सूझबूझ और पेशेवर कौशल का परिचय दिया और विमान को सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया। निर्धारित समय के मुताबिक विमान को शाम 4:20 बजे उतरना था, लेकिन घटना के चलते यह शाम 4:05 बजे ही लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। विमान में कुल 150 यात्री सवार थे, जो सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
दूसरे से अहमदाबाद रवाना किए गए यात्री
यह विमान पटना से लखनऊ होते हुए शाम 5:05 बजे अहमदाबाद जाने वाला था, लेकिन तकनीकी खराबी और क्षतिग्रस्त होने के कारण इसे लखनऊ में ही रोक लिया गया। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस ने तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए दूसरे विमान का इंतजाम किया। इसके बाद सभी यात्रियों को शाम 6:22 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, इंजीनियरों की तकनीकी टीम क्षतिग्रस्त विमान की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है।
पहले भी घट चुकी हैं ऐसी घटनाएं
आसमान में विमानों पर बिजली गिरने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 19 जून, 2026 को भी कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़े एक अन्य इंडिगो विमान (6E6068) पर आंधी-तूफान के दौरान बिजली गिर गई थी। हालांकि, उस समय भी गनीमत यह रही कि विमान में सवार सभी 141 यात्रियों और 6 क्रू मेंबरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था और बाद में उन्हें दूसरे विमान से अगरतला भेजा गया था।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

