
नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में एक साथ सक्रिय हुए कई मौसमी ट्रफ और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी।
उत्तर-पश्चिम भारत
जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में 6 और 9 अक्टूबर को व्यापक बारिश की संभावना है। वहीं 6 से 11 अक्टूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का अलर्ट है।
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम व पूर्व उत्तर प्रदेश में 6 से 11 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज धूलभरी/झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।
पूर्व-पूर्वोत्तर भारत
उत्तर-मध्य बिहार से ओडिशा तक बनी ट्रफ के कारण बिहार, झारखंड और गंगातटीय पश्चिम बंगाल में 6 से 10 अक्टूबर के दौरान बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 9 अक्टूबर के दौरान भारी से अत्यधिक बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर राज्य
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 अक्टूबर तक बारिश और थंडरस्टॉर्म की गतिविधियां बनी रहेंगी।
मध्य व पश्चिम भारत
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 6 से 10 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के निचले ट्रफ क्षेत्र में 6 और 7 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश और थंडरस्टॉर्म देखने को मिल सकता है।
दक्षिण भारत
केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु: केरल, माहे और लक्षद्वीप में 11 अक्टूबर तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक एवं तमिलनाडु में भी 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।
विभाग की सलाह
पहाड़ी इलाकों और तटीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग मौसम की स्थिति देखकर ही बाहर निकलें। बिजली चमकने और आंधी के दौरान खुले में जाने से बचें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

