घर के पास पहुंची एंबुलेंस, खुशी से झूम उठा परिवार, जानें पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। आम तौर पर एंबुलेंस के घर आने पर परिवार में मायूसी छा जाती है। लोग किसी अनहोनी की आशंका जताते हैं। हालांकि, यहां एंबुलेंस आने से परिवार दंग रहा गया। परिजन खुशी से झूम उठे। यह मामला झारखंड के लोहरदगा जिले का है।

दरअसल, महाराष्ट्र की श्रद्धा पुनर्वास फाउंडेशन (कर्जत, रायगढ़) की टीम एंबुलेंस से अनीता उर्फ डफली उरांव को लेकर उसके गांव पहुंची। परिजन और ग्रामीण उसे देखकर दंग रह गए। उनमें खुशी की लहर दौड़ गई।

मिला परिवार का सुराग

फाउंडेशन के प्रतिनिधि नीतीश शर्मा ने बताया कि अनीता वर्ष 2022 से ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित आसरा मिशन में थी। करीब डेढ़ महीने पहले उसे महाराष्ट्र लाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी मानसिक स्थिति में सुधार हुआ। डफली द्वारा बताए गए पते के आधार पर जांच-पड़ताल कर संस्था की टीम उसे लोहरदगा लेकर पहुंची। परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस की चूक से अंतिम संस्कार

डफली को जीवित देख परिजनों ने बताया कि उसके लापता होने के बाद पुलिस ने एक अज्ञात महिला के शव की पहचान डफली के रूप में कराई थी। उसी आधार पर 6 साल पहले डफली के 19 वर्षीय पुत्र रोहित उरांव ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया था। गांव में भोज भी कराया गया था।

पहचान पत्रों को लेकर चिंता

अंतिम संस्कार के समय परिजनों ने डफली के सभी कागजात भी जला दिए थे, जिससे अब नए दस्तावेज बनवाने को लेकर परिवार चिंतित है। इस घटना ने 6 साल पहले पुलिस द्वारा की गई शव की पहचान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह जांच का विषय है कि उस समय जिस अज्ञात महिला का अंतिम संस्कार किया गया था, वह कौन थी।

संस्‍था की टीम में ये

संस्था की टीम में नीतीश शर्मा, नीलिमा जंगम, डॉ. उदय, लक्ष्मी चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। महिला के लौटने से परिवार में खुशी के साथ-साथ आश्चर्य का माहौल है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *