
रांची। आज के दौर में एंटरप्राइज़ क्लाउड को अपना रहे हैं। अपने संचालन को फैला रहे हैं। इस बीच एआई के इस दौर में नेटवर्क ज़रूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर बन गया है, जो सुरक्षित, स्केलेबल एवं इंटेलीजेन्ट नेटवर्किंग की मांग बढ़ा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक भारत का एसडी-डब्ल्यूएएन मार्केट 2031 तक 20.5 फीसदी सीएजीआर की दर से बढ़ कर 14.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा।
तेज़ी से बढ़ते इस मार्केट में अपनी स्थिति को मज़बूत बनाते हुए, जाने-माने टेलीकॉम ऑपरेटर वी की एंटरप्राइज़ शाखा, वी बिज़नेस ने आज सिस्को के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत कंपनी के हाइब्रिड एसडी-डब्ल्यूएएन पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने के लिए मेराकी-टू का इस्तेमाल किया जाएगा।
2023 में वी बिज़नेस द्वारा लॉन्च किया गया। हाइब्रिड एसडी-डब्ल्यूएएन सॉल्यूशन कंपनियों को अपने वाइड एरिया नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने में मदद करता है। यह एसडी-डब्ल्यूएएन, सुरक्षा और मल्टी-क्लाउड इंटीग्रेशन को एक साथ लाकर लीज़्ड लाइन, ब्रॉडबैंड और सेल्युलर नेटवर्क जैसे कई तरह के कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आधुनिक प्रबंधित सेवाएं प्रदान करता है।
वी बिज़नेस का हाइब्रिड एसडी-डब्ल्यूएएन सॉल्यूशन सिस्को मेराकी से पावर्ड है। मेराकी का सिंगल डैशबोर्ड ग्राहकों के लिए एप्लीकेशन एवं परफॉर्मेंस-अवेयर रूटिंग, सुरक्षा एवंइन-बिल्ट वाई-फाई और सेल्युलर कनेक्टिविटी के इस्तेमाल द्वारा एसडी-डब्ल्यचूएएन के प्रबन्धन को आसान बना देता है।
देश भर में फैली वी बिज़नेस की कनेक्टिविटी के कारण कंपनियों को पूरी तरह से मैनेज्ड हाइब्रिड एसडी-डब्ल्यूएएन सर्विस का फ़ायदा मिलता है। इसमें सिंगल पॉइंट ऑफ़ कॉन्टैक्ट, प्रोएक्टिव मॉनिटरिंग, लाइफ़साइकल मैनेजमेंट और सर्विस का एक समान अनुभव मिलता है। सर्विस-बेस्ड मॉडल आधारित इस सॉल्यूशन से शुरुआती बड़े निवेश की ज़रूरत खत्म हो जाती है और कंपनियां अपनी नेटवर्किंग की ज़रूरतों के अनुसार इसका पैमाना बढ़ा सकती हैं।
इस अवसर पर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के चीफ एंटरप्राइज़ बिज़नेस ऑफिसर, एम पी सुनील कुमार ने कहा कि आज कंपनियों को सुरक्षित और तेज़ी से बदलने वाले नेटवर्किंग सॉल्यूशन की ज़रूरत है जो उनके बदलते रणनीतिक लक्ष्यों के अनुरूप हों।
आधुनिक क्लाउड-मैनेज्ड एसडी-डब्ल्यएएन, वायर्ड और वायरलेस नेटवर्किंग और इन-बिल्ट सुरक्षा के संयोजन द्वारा, हम कंपनियों को अलग-अलग जगहों पर फैले नेटवर्क को एक ही जगह से मैनेज करने और संचालन को आसान बनाने में मदद करते हैं।
हमारी देशव्यापी कनेक्टिविटी, क्लाउड-मैनेज्ड नेटवर्किंग क्षमताएं पूरी तरह से मैनेज्ड सर्विस और एंड-टू-एंड सपोर्ट के साथ, यह साझेदारी सुनिश्चित करती है कि हमारे क्लाइंट मज़बूत, स्केलेबल और भविष्य के लिए तैयार नेटवर्क बना सकें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

