क्‍या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें जारी अधिसूचना का सच

नई दिल्ली देश पोस्टमार्टम
Spread the love

नई दिल्‍ली। अब हर शनिवार को बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। इसका आदेश केंद्र सरकार ने दिया है। इसका गजट नोटिफि‍केशन भी जारी कर दिया गया है। ऐसा दावा सोशल मीडिया पर तेजी से किया जा रहा है।

बैंक यूनियंस हर शनिवार को बैंक बंद करने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पिछले दिनों हड़ताल भी बुलाई गई थी। वार्ता के बाद यह टल गई। बैंक कर्मचारियों और आम ग्राहकों के बीच अक्सर यह चर्चा रहती है कि “क्या अब बैंकों में हर शनिवार को छुट्टी रहेगी?”

इस विषय को लेकर भारतीय बैंक संघ (IBA), बैंक यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत जारी है। फिलहाल देश के सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों में यह व्यवस्था लागू है। दूसरे और चौथे शनिवार: बैंक पूरी तरह बंद रहते हैं।   पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहते हैं।   बैंक यूनियनों (जैसे UFBU) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच हुए समझौतों के तहत यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। हर महीने के सभी 4 (या 5) शनिवारों को बैंक बंद रखने की मांग है।

शनिवार की छुट्टी की भरपाई के लिए सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना कर्मचारियों का काम का समय 40 मिनट बढ़ाने का प्रस्ताव है। इससे कुल साप्ताहिक वर्किंग ऑवर्स पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

यह नियम अभी लागू नहीं हुआ है। हाल ही में बैंक यूनियनों के साथ हुई वार्ताओं के बाद इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने 5-डे वर्किंग की रूपरेखा तय करने के लिए एक हाई-लेवल कमेटी का गठन किया है।

जब तक वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की जाती, तब तक पुराने नियम ही लागू रहेंगे।

ये है जारी अधिसूचना

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *