
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर/बज्रघाट क्षेत्र से एक अजीबोगरीब और हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामे की खबर सामने आई है। पति बाजार में दो प्लेट ‘छोले-भटूरे’ पैक कराकर लौट रहा था। उस वक्त पत्नी ने बीच बाजार पति की धुनाई कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, पति (अजय) हर सुबह घर से काम पर जाने का बहाना बनाकर निकलता था। असल में वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच जाता था। उसके इस बर्ताव से परिवार लंबे समय से परेशान था।
अजय अपनी प्रेमिका के साथ ब्रजघाट के एक गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। जब पत्नी (कविता) को भनक लगी कि उसका पति ब्रजघाट में किसी अन्य महिला के साथ है, तब वह बिना देर किए अपने परिजनों को लेकर मौके पर पहुंच गई।
पति अपनी प्रेमिका के लिए एक स्टॉल से छोले-भटूरे की दो प्लेटें पैक कराकर लौट ही रहा था। उसी वक्त पत्नी और उसके घर वालों ने उसे गेस्ट हाउस के पास घेर लिया।
पति ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह घर के तनाव से परेशान होकर अकेला ही ब्रजघाट आया था और उसके साथ कोई महिला नहीं है।
पत्नी ने तुरंत पलटवार करते हुए पूछा, “अगर तुम अकेले आए थे, तो फिर छोले-भटूरे की दूसरी प्लेट किसके लिए खरीदी है?”
पत्नी के इस सीधे सवाल का पति के पास कोई जवाब नहीं था। देखते ही देखते बाजार में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्से में आई पत्नी व उसके परिजनों ने पति की बीच सड़क पर धुनाई कर दी।
सड़क पर हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया गया, जिसके बाद आपसी सहमति से विवाद को सुलझा लिया गया। पति-पत्नी एक साथ वापस घर लौट गए।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

