मोरहाबादी मैदान में जेसीआई रांची का एक्सपो उत्सव कल से

झारखंड
Spread the love

  • इंट्री फी 30 रुपये, सुबह 11 से रात 9 बजे तक चलेगा मेला

रांची। मोरहाबादी मैदान में जेसीआई रांची के ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरुआत 1 अक्‍टूबर को होगी। यह उत्सव 7 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें देश विदेश के कई स्टॉल लगेंगे। इस वर्ष जेसीआई व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। इंट्री फीस 30 रुपये है। मेला सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।

एक्सपो के चीफ को-ऑर्डिनेटर सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि 1 अक्‍टूबर को मेले का उद्घाटन राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। इसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।‍ सात दिनों के इस उत्सव में 400 स्टॉल्स लगेंगे।

मेले में बड़े ब्रांड्स, स्टार्ट अप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स इत्यादि स्टॉल्स लगेंगे। औरतों के लिए एक समर्पित पिंक हेंगर लगा है। इसमें सिर्फ महिला उद्यमियों को स्टॉल्स दिये गये हैं। बच्चो के लिए एम्यूजमेंट पार्क है, जिसमे तरह-तरह के झूले लगे हुए हैं।

एक्सपो के दौरान परिसर में प्रतिदिन प्रतियोगिताएं होंगी। बच्चो के लिए जूनियर मास्टरशेफ प्रतियोगिता में बच्चो द्वारा अनेक प्रकार के व्यंजन बनाये जाएंगे। उन्‍हें पुरस्कृत किया जाएंगा।

चित्रकला प्रतियोगिता, ट्रेसर हंट और तम्बोला का आयोजन 2 अक्टूबर को किया जाएगा। 3 अक्टूबर को डॉग शो और वॉइस ऑफ़ एक्सपो, 4 अक्टूबर को एक्सपो टैंक एवं डांस प्रतियोगिता और 7 अक्टूबर को योगा प्रतियोगिता एवं बुटिक्स एक्सपो फैशन शो होगा।

इस बार एक्सपो के दौरान हो रहे इवेंट्स में रजिस्‍टर क्यूआर कोड की मदद से हो रहे हैं। एंट्री टिकट की कीमत 30 रुपये है। इसे भी क्‍यूआर कोड के जरिये बुक किया जा सकता है। मौके पर भी टिकट लिया जा सकता है।

इस बार 3 अक्टूबर को नाइट मार्केट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रात 9 से 12 बजे तक सभी स्टॉल्स खुले रहेंगे। लाइव बैंड भी होगा। 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग का आयोजन होगा, जिसमें बाहर से आये कलाकार मधुर भजन प्रस्तुत करेंगे।

पत्रकार सम्मलेन में संयोजक सिद्धार्थ चौधरी, रांची चैप्टर के मीडिया प्रभारी रवि सामोता, अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर्स सौरभ जालान, राहुल टिबरेवाल, सौरव नारेड़ी, सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर), ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस), अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष-बिजनेस) मौजूद थे। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी वरुण जालान ने दी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *