
लखनऊ। 13 साल की लंबी प्रशासनिक सेवा के बाद IAS पद से इस्तीफा देने वाली यूपी की चर्चित अधिकारी दिव्या मित्तल ने आखिरकार अपने अगले कदम का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक 9 मिनट से अधिक का वीडियो जारी कर उन्होंने आधिकारिक तौर पर राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी।
राजनीति में आने की वजहें
वीडियो संदेश में पूर्व आईएएस ने प्रशासनिक सेवा के दौरान अपने कड़वे और सीख देने वाले अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि जमीन पर काम करने के दौरान उन्हें कई ऐसी सच्चाइयों का सामना करना पड़ा, जिन्होंने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया।
दिव्या मित्तल ने एक दूरदराज के गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां के बच्चों के लिए पांचवीं कक्षा से आगे के स्कूल की मांग थी। उन्होंने प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी थी, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ। उन्होंने महसूस किया कि कई बार फाइलें पास होने और बजट होने के बावजूद केवल ‘इरादे’ की कमी के कारण काम जमीन पर नहीं उतर पाता।
उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे लोग हैं जिनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंच ही नहीं पाती, और अगर पहुंच भी जाए तो उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता।
एक अधिकारी के रूप में सीमित दायरे में काम करने के बजाय, उन्होंने महसूस किया कि जनता की वास्तविक समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए एक बड़े और स्वतंत्र राजनीतिक मंच की आवश्यकता है।
कौन हैं दिव्या मित्तल
मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली दिव्या मित्तल ने आईआईटी दिल्ली से बीटेक और आईएम बेंगलुरु से एमबीए की डिग्री हासिल की है। एमबीए के बाद उन्होंने लंदन में भी काम किया था।
सिविल सेवा सफर
उन्होंने साल 2012 के अपने पहले प्रयास में आईपीएस (IPS) परीक्षा पास की थी। इसके बाद 2013 में दूसरे प्रयास में 68वीं रैंक हासिल कर आईएएस (IAS) बनीं।
प्रमुख जिम्मेदारियां
अपने 13 साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने संत कबीरनगर, मिर्ज़ापुर और देवरिया जैसी जगहों पर जिला मजिस्ट्रेट (DM) के रूप में कार्य किया। मिर्ज़ापुर में उनके कार्यकाल के दौरान दूरदराज के गांवों तक पानी पहुंचाने के उनके प्रयासों की काफी सराहना हुई थी। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर भी रहीं।
आगे की रणनीति
दिव्या मित्तल ने अपने इस वीडियो संदेश के माध्यम से जनता से सीधे जुड़ने की अपील की है। लोगों से संवाद स्थापित करने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी साझा किया है। उनके इस कदम को उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए और दिलचस्प बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

